UAM No.: PB10D0015532
Chief Editor: Ashok Heeba
पंजाब के पूर्व सीएम एवं पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है। दिल्ली में पंजाब भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के बाद कैप्टन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
PM Modi To Visit Punjab: बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है. इसी के मद्देनजर पीएम मोदी पांच जनवरी को पंजाब का दौरा कर सकते हैं.
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा व आप पर आरोप लगाया कि वह लोगों को कोरोना भय दिखाकर विधानसभा चुनाव टालना चाहते हैं। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि लोगों के बिना वजह डराया जा रहा है।
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू फिर अपनी ही चन्नी सरकार पर हमलावर हुए। कहा कि स्थिति न बदली तो मैं जिम्मेदार नहीं हूंगा। सिद्धू ने कहा कि प्रियंका व राहुल गांधी राहुल के साथ रहूंगा पर ऐसे ही चलता रहा तो छोड़ दूंगा।
मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात के सूरत सत्र न्यायालय में आज सुनवाई होगी।राहुल गांधी ने याचिका दायर कर सजा पर रोक लगाने की मांग की है। बता दें कि राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल कैद की सजा सुनाई है।
कोटकपुरा गोलीकांड मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल आज पहली बार फरीदकोट कोर्ट में पेश हुए है। इस मामले में दोनो को अग्रिम जमानत मिल चुकी है, इसलिए वे जमानत मुचलका भरकर बाहर आ गए।
जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आपको बता दें कि सुशील रिंकू को 'आप' का उम्मीदवार बनाने की चर्चा पहले से ही चल रही थी।हालांकि सीएम भगवंत मान ने कहा था कि पार्टी ने फिलहाल इस पर फैसला नहीं लिया है।
ब्लैकमेल कर आठ लाख की रिश्वत लेने के मामले में फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा पकड़े गये भाजपा नेता अरविंद शर्मा के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है।
बंगला खाली करने के लिए दिए गए पत्र का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने लोकसभा के उप सचिव को धन्यवाद दिया।उन्होंने लिखा है कि वह इस आदेश का पालन करेंगे।
पीएम मोदी पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द होने के बाद मोदी सरनेम को लेकर नेताओं के बयान चर्चा में हैं।इस बीच बीजेपी नेता खुशबू सुंदर का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई खुशबू ने मोदी सरनेम को भ्रष्टाचार से जोड़ा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही अपनी मां सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ में शिफ्ट होंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल के घर का सामान सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर शिफ्ट होना शुरू हो गया है।साथ ही राहुल के ऑफिस में कामकाज के लिए नए घर की तलाश की जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वह मंगलवार को हरियाणा के कैथल पहुंचे।
आप के 10 नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ जिला अदालत में चल रहे मुकदमे पर 19 मई तक रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सिद्धू ने मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलदस्ता भेंट किया। इस मुलाकात के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह तस्वीर भी साझा की है।
होली के उत्साह में जहां पूरा देश खुशियों में डूबा हुआ है।इसके साथ ही दिल्ली बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। भ्रष्टाचार के मामले में आप पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने रविवार को दिल्ली के विधानसभा क्षेत्रों में पुतला फूंकने का फैसला किया है।
अफगानिस्तान में तालिबान का जब से कब्जा हुआ है तब से वहां की जनता को तालिबान के जुल्मो का सामना करना पड़ रहा है......read more
आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राइजिंग इंडिया के मंच पर खास बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार पंजाब की हर तरह से मदद करेगी।
Arvind Kejriwal Corona Positive अरविंद केजरीवाल पिछले सप्ताह ही चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद रोड शो करके गए थे। रोड शो में कई हजार की भीड़ भी उन्होंने जुटाई थी। साथ ही पूरे रोड शो में समर्थकों के साथ बिना मास्क ही रहे।
PM Modi Punjab Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को फिरोजपुर में रैली करेंगे। रैली की तैयारियों के पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत फिरोजपुर पहुंचे। गत दिवस भी शेखावत ने मालवा के जिलों का दौरा किया था।
केंद्रीय राजनीति पर बोलते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि राहुल गांधी के साथ जो हो रहा है उसे लोकतंत्र की हत्या कहा जा सकता है।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की आज 77वी जयंती है | उनकी जयंती के अवसर पर राहुल गाँधी
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी आज सिरसा में सत्याग्रह करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी का कहना है कि भाजपा सरकार की बेहद लचर और अनुचित कार्यप्रणाली के कारण सांसद की सदस्यता रद्द की गई है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि 10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने के मुद्दे पर किसानों को एक और बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। टिकायत रविवार को यहां जाट महाकुंभ में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को एक बार फिर से बड़ा आंदोलन शुरू करना होगा।
मजीठिया मामले में सीएम चन्नी ने केजरीवाल को घेरा और किसानों के कर्ज को लेकर किया बड़ा ऐलान
2026. All Rights Reserved