jalandhar, January 04, 2022 12:15 pm
Arvind Kejriwal Corona Positive: आम आदमी पार्टी (AAP) के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की कोरोना (Corona) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से चंडीगढ़ की मुश्किल भी बढ़ गई है। शहर में पहले ही कोरोना से हालात बिगड़ रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की टेंशन और बढ़ गई है।
अरविंद केजरीवाल पिछले सप्ताह ही चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद रोड शो करके गए थे। रोड शो में कई हजार की भीड़ भी उन्होंने जुटाई थी। साथ ही पूरे रोड शो में समर्थकों के साथ बिना मास्क ही रहे। इस दौरान रोड शो में उनके साथ आप के नवनिर्वाचित काउंसलर और सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इतना ही नहीं आप के पंजाब प्रधान भगवंत मान भी उनके साथ ही रहे। इसको देखते अब चंडीगढ़ में भी चिंता बढ़ गई है। खासकर उन लोगों को खुद को आइसोलेट करना चाहिए जो अरविंद केजरीवाल के सीधे संपर्क में आए थे।
रोड शो पर उठे थे सवाल
आप इस रोड शो पर विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाए थे। कांग्रेस नेता हरमेल केसरी ने कहा था कि आप नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली में तो लोगों को मास्क पहनने उचित दूरी रखने की नसीहत दे रहे हैं। भीड़ में शामिल नहीं होने को कह रहे हैं। इस प्रचार प्रसार में करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। जबकि चंडीगढ़ में आकर हजारों की भीड़ जुटाकर रोड शो कर रहे हैं। रोड शो में न खुद मास्क पहनते हैं और न ही उनके समर्थक और बाकी नेता मास्क पहने हुए थे।
चंडीगढ़ में संक्रमण लेवल दिल्ली से अधिक
जिस दिन अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में रोड शो करने आए थे उस दिन चंडीगढ़ का संक्रमण स्तर दिल्ली से अधिक था। अभी भी ऐसा कई बार हो चुका है। बावजूद इसके केजरीवाल ने गंभीरता को नहीं समझा। इस पर भी खूब सवाल उठे थे। चंडीगढ़ में संक्रमण लेवल निरंतर बढ़ रहा है। अब यहां भी हालात काबू से बाहर होते जा रहे हैं। सख्त कदम उठाने के बाद भी केस कम नहीं हो रहे।
2025. All Rights Reserved