jalandhar, December 31, 2021 3:33 am
आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरी का पटियाला शांति मार्च शुरू हो गया है। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं और उससे पहले बेअदबी जैसी गंदी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही है जिसे यहां का भाईचारा सफल नहीं होने देगा। केजरीवाल बोले पंजाब की सत्ता जनता के हाथों में दी जाएगी। जनता ही फैसला करेगी और सरकार उसे लागू करेगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए इस पार्टी में ही लड़ाई चल रही है। इतनी कमजोर सरकार उन्होंने आज तक नहीं देखी।
शांति मार्छ में भगवंत मान ने कहा कि पिछले दिनों हरमंदिर साहिब में बेअदबी की घटनाएं होने जैसे मामलों को लेकर ही यह शांति मार्च निकाला जा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी मौड़ मंडी में ब्लास्ट जैसी घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि राज्य का माहौल चुनाव के दौरान खराब करने के लिए ही कुछ ताकतें इस तरह से सक्रिय हो रही हैं। भगवंत मान ने सीधे-सीधे भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम से जवाब मिल गया है कि लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियां ही पसंद हैं। उन्होंने कहा कि 'चंडीगढ़ इक झाकी, पंजाब अजे बाकी'।
सुबह से ही पार्टी वर्कर्स शहर के शेरांवाला गेट पर एकत्र हो गए थे। इसमें पटियाला के साथ साथ संगरूर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, लुधियाना से आए आप वर्कर बड़ी संख्या में शामिल थे। वे शेरांवाला गेट पर सुबह आठ बजे से ही जुटने लगे थे। अरविंद केजरीवाल के साथ आप के पंजाब प्रधान भगवंत मान के साथ-साथ पटियाला जिला से संबंधित विभिन्न विधानसभा सीटों से खड़े पार्टी उम्मीदवार भी मौजूद हैं।
इससे पहले अरविंदर केजरीवाल ने पटियाला के गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में अरविंद केजरीवाल माथा टेकने पहुंचे। यहां उनके साथ भगवंत मान भी मौजूद रहे। इस मौके मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लुधियाना ब्लास्ट जैसी घटनाओं से पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के तीन करोड़ लोग इन कोशिशों को सफल नहीं होने देंगे।
पटियाला रूरल से डा. बलबीर सिंह, नाभा से देव मान, सनौर से हरमीत पठानमाजरा, राजपुरा से नीना मित्तल, समाना से चेतन सिंह जोड़ामाजरा पार्टी में शामिल होंगे। दोपहर एक बजे केजरीवाल यहां माल रोड पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद पास ही स्थित मंदिर श्री काली देवी में माथा टेकेंगे।
पटियाला शांति मार्च में शामिल होने के लिए पटियाला के शेरांवाला गेट पहुंचे आम आदमी पार्टी वर्करों के लिए तैयार हो रहा लंगर।
लीला भवन चौक में केजरीवाल पार्टी वर्करों को संबोधित करेंगे। केजरीवाल के इस शांति मार्च के लिए तय रूट पर पुख्ता पुलिस प्रबंध किए गए हैं। इससे पहले केजरीवाल वीरवार देर रात यहां सर्किट हाउस पहुंच गए। उन्होंने पटियाला रूरल से पार्टी उम्मीदवार डा. बलबीर सिंह, राज्य के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, राज्य सचिव गगनदीप सिंह चड्ढा, पटियाला लोकसभा इंचार्ज प्रीति मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
2025. All Rights Reserved