UAM No.: PB10D0015532
Chief Editor: Ashok Heeba
कोटकपुरा गोलीकांड मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल आज पहली बार फरीदकोट कोर्ट में पेश हुए है। इस मामले में दोनो को अग्रिम जमानत मिल चुकी है, इसलिए वे जमानत मुचलका भरकर बाहर आ गए।
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कालेज स्टूडेंट्स के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य में विद्यार्थियों के खाते में इंटरनेट अलाउंस के तौर पर 2000 रुपये डाले जाएंगे। सीएम चन्नी ने कैबिनेट के अन्य फैसलों की भी जानकारी दी।
हरीश रावत ने आज चंडीगढ़ के सिसवान हाउस में पंजाब.......read more
मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। परंतु 16फरबरी को त्रिपुरा और नागालैंड में एक ही चरण में मतदान हुआ था मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है|
त्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से केंद्र सरकार अलर्ट मोड पर है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल से दो दिवसीय आंतरिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान वह 36 घंटे में सात राज्यों में आठ अलग-अलग कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में 5000 किमी की दूरी तय करेंगे।
Arvind Kejriwal Corona Positive अरविंद केजरीवाल पिछले सप्ताह ही चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद रोड शो करके गए थे। रोड शो में कई हजार की भीड़ भी उन्होंने जुटाई थी। साथ ही पूरे रोड शो में समर्थकों के साथ बिना मास्क ही रहे।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि 10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने के मुद्दे पर किसानों को एक और बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। टिकायत रविवार को यहां जाट महाकुंभ में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को एक बार फिर से बड़ा आंदोलन शुरू करना होगा।
PM Modi Punjab Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को फिरोजपुर में रैली करेंगे। रैली की तैयारियों के पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत फिरोजपुर पहुंचे। गत दिवस भी शेखावत ने मालवा के जिलों का दौरा किया था।
नवजोत सिद्धू के जेल से छूटने के बाद से राजा वारिंग, प्रताप बाजवा और हरीश चौधरी सहित अन्य बड़े नेताओं के साथ कांग्रेस की गतिविधियों में शामिल नहीं होने के संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है।
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से सभी राज्यों में जिला और ब्लॉक स्तर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दे रहे हैं।
श्री माछीवाड़ा साहिब में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि फिरोजपुर में भाजपा की रैली में लोग नहीं जुटे जिस कारण वह सुपर फ्लाप हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी कारण वापस चले गए।
पीएम मोदी पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द होने के बाद मोदी सरनेम को लेकर नेताओं के बयान चर्चा में हैं।इस बीच बीजेपी नेता खुशबू सुंदर का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई खुशबू ने मोदी सरनेम को भ्रष्टाचार से जोड़ा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी तुगलक लेन बंगला आज लोकसभा सचिवालय को सौंपेंगे। सूत्रों ने बताया कि गांधी शुक्रवार शाम को बंगले से अपना बाकी सामान भी ले गए थे। यह बंगला उन्हें बतौर सांसद आवंटित किया गया था। वह करीब दो दशक से इस बंगले में रह रहे थे।
PM Modi To Visit Punjab: बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी है. इसी के मद्देनजर पीएम मोदी पांच जनवरी को पंजाब का दौरा कर सकते हैं.
मेला माघी में आज राजनीतिक सम्मेलन होंगे
जालंधर में 10 मई को होने वाले उपचुनाव को लेकर पंजाब की सियासत पूरी तरह गर्म हो गई है। राज्य के राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा दलबदल का सिलसिला जारी है। इस बीच जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।दरअसल, जालंधर से बीजेपी के मोहिंदर भगत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराए में छूट की मांग की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश के वरिष्ठ नागरिकों को पिछले कई रेल किराए में 50 फीसदी की छूट मिली है।देश के करोड़ों वरिष्ठ नागरिक इसका लाभ उठा रहे थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निचली अदालत के फैसले को सूरत की सत्र अदालत में चुनौती दी है। सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को जमानत दे दी है।अब अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी। सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी से मानहानि मामले में 10 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है।
मदन लाल जलालपुर खुद सतर्कता कार्यालय पहुंचे जहां उनसे पूछताछ की गई है। दरअसल, कल उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी, जिसके बाद उन्हें सतर्कता विभाग की जांच में शामिल होने का आदेश दिया गया था।
केंद्रीय राजनीति पर बोलते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि राहुल गांधी के साथ जो हो रहा है उसे लोकतंत्र की हत्या कहा जा सकता है।
आबकारी नीति घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
अमृतपाल ने कहा कि सरकार ने ऐसा माहौल बनाया है.लोग पुलिस से डरने लगे हैं। हमें इसका समाधान करना चाहिए। आम जनता में चर्चा है कि पुलिस को मानवाधिकारों की परवाह नहीं है।
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ट्विटर पर भिड़ गए। सिद्धू के ट्वीट पर केजरीवाल ने रिएक्ट किया। इस पर सिद्धू ने एक के बाद एक दो और ट्विट किए और सवाल उठाए।
नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) द्वारा संशोधित पाठ्यक्रम में 12वीं कक्षा की इतिहास की किताबों से मुगल साम्राज्य पर अध्याय हटाने के बीच असम से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक विधायक ने मंगलवार को प्रधानमंत्री से अपील की।
2026. All Rights Reserved