UAM No.: PB10D0015532
Chief Editor: Ashok Heeba
बठिंडा जेल से फिर से चेकिंग के दौरान जेल के अंदर से मोबाइल फोन, सिम, बैटरी, चार्जर बरामद किया गया है।
बटाला के ठट्ठा गांव में मामूली विवाद के बाद कार सवार तीन युवकों ने चार युवकों को गोली मार दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फतेहगढ़ चूड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज ईद के मौके पर जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह पहुंचे, जहां उन्होंने मुस्लिम समुदाय के साथ ईद मनाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उनके साथ जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी सुशील रिंकू व विधायक भी मौजूद रहे।
शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों का संतुलित विकास करेगी सरकार : ब्रह्मशंकर जिम्पा
आईएमडी के अनुसार, 15 से 17 मार्च के दौरान बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
लुधियाना के गांव कडों के सरपंच पर पूर्ण विकसित पेड़ों को काटने का आरोप है।इसलिए सरपंच को निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने बर्खास्त कर दिया है।
Punjab : जालंधर के मशहूर ट्रैवल एजैंट को युवती ने बनाया शिकार, ऐसे लगाया लाखों का चूना।
आम आदमी पार्टी ने कहा है कि जालंधर उपचुनाव सरकार के प्रदर्शन के आधार पर लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि जालंधर उपचुनाव नशा तस्करों पर नकेल कसने के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।
Punjab: खतरे में हजारों स्कूली बच्चों की सेहत, इन Schools पर गिरेगी गाज, List जारी
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश से जुड़े 4 महान खिलाड़ियों की जीवनी पढ़ाई जाएगी। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। बैंस ने कहा कि इसका उद्देश्य आज के समय के अनुसार शिक्षा देना है साथ ही उन्हें खेल के क्षेत्र में अपनी ताकत साबित करने के लिए प्रेरित करना है.
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब, जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने तख्त श्री दमदमा साहिब में सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर दुनिया में कोई भी सिख सिख धर्म के पक्ष में आवाज उठाता है तो अकाल तख्त साहिब हमेशा खड़ा रहेगा।
सराहनीय कदमः श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में तीन करोड़ की लागत से सोलर पैनल लगे बिजली के बिल में हर साल करीब एक करोड़ रुपये की होगी बचत। इसको लगाने में यूनाइटेड सिख मिशन अमेरिका ने सहयोग किया है।
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष की नियुक्ति पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. हाई कोर्ट ने साफ किया कि अगर पंजाब सरकार नियुक्ति की प्रक्रिया जारी रखना चाहती है तो ऐसा कर सकती है, लेकिन बिना कोर्ट के आदेश के नियुक्ति नहीं होगी.
शिक्षा विभाग की नई नीति के अनुसार 11वीं कक्षा की 13,875 सीटों में से करीब 11,794 सीटें सरकारी स्कूलों से पास आउट बच्चों को दी जाएंगी।
कपूरथला में निशान साहिब का अनादर करने के शक में मारे गए युवक की पहचान पटना निवासी बताई जा रही है. बताया जाता है कि पटना की रहने वाली एक महिला ने युवक की पहचान अपने भाई के रूप में की
जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू वेस्ट क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों के उद्घाटन कर रहे हैं इसी के अंतर्गत आज उनके 2 करोड़ 78 लाख के विकास कार्यों के उद्घाटन किए गए।
जालंधर के बस्ती बावा खेल में चली गोलियां
सीएम भगवंत मान आज जालंधर के वेरका मिल्क प्लांट में नए ऑटोमेटिक प्लांट में मशीनरी का उद्घाटन करेंगे।जानकारी के अनुसार वह लोकसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसके साथ ही सीएम मान उपचुनाव को लेकर फीडबैक भी लेंगे।
इस संबंध में विपक्ष के कई नेताओं ने ट्वीट कर अपनी आशंका भी जताई थी। लेकिन खबर आ रही है कि यह महज अफवाह थी। जी-20 शिखर सम्मेलन तय कार्यक्रम के अनुसार अमृतसर में होगा। इस संबंध में कोई सूचना नहीं आई है।
MLA रमन अरोड़ा ,तरलोक सरा के द्वारा CM भगवत मान का हार्दिक स्वागत किया ।
पर्यावरण को बचाने और प्रदूषण मुक्त जीवन जीने के लिए युवाओं ने लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा शुरू की।
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज 5वीं क्लास का रिजल्ट घोषित करेगा। परिणाम दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। यह जानकारी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ वरिंद्र भाटिया ने दी। उन्होंने इस संबंध में एक प्रेस बयान जारी किया है।
रूपनगर जिले के मोरिंडा के कोतवाली साहिब गुरुद्वारे में ईशनिंदा का मामला गरमाया हुआ है. इलाके में तनाव का माहौल है. आरोपी के घर में भी तोड़फोड़ की गई। आरोपी का परिवार फरार है।
सीएम भगवंत मान ने एड हॉक कर्मचारियों की नियुक्ति का ऐलान किया
गुरदासपुर में नाली पुली भैणी मियां खां के पास मकान व प्लॉट में अफीम की खेती कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8800 किलो पोस्ता दाना भी बरामद किया है।गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
2026. All Rights Reserved