UAM No.: PB10D0015532
Chief Editor: Ashok Heeba
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पंजाब के जलियांवाला बाग के शहीदों को याद किया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि हाल ही में उन्हें जलियांवाला बाग के पवित्र स्थान पर जाने और वीरों को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला।
एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने दावा किया है कि एनसीईआरटी ने 12वीं की राजनीति विज्ञान की किताब 'आजादी के बाद भारत में राजनीति' के अध्याय 8 ('क्षेत्रीय आकांक्षाएं') में आनंदपुर साहिब प्रस्ताव के बारे में 'भ्रामक' जानकारी दी है।
जालंधर के सिविल लाइन स्थित इंडियन बैंक की शाखा से लूट का मामला सामने आया है,जिसमे बैंक में 4 लाख रुपए नकद जमा कराने आए एक बुजुर्ग को लूटकर लुटेरे फरार हो गए।
लुधियाना के चंडीगढ़ रोड सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर हालत में है। ये दोनों युवक बाइक पर सवार थे । अचानक इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।इसके दौरान ही एक क्रेन उन दोनों के ऊपर से गुजर गई।
अमृतपाल सिंह के फिर से पंजाब में होने की सूचना के आधार पर, पंजाब पुलिस ने होशियारपुर में उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को जिला कपूरथला पुलिस ने विधानसभा भुलथ से गिरफ्तार कर लिया है। विधायक की शिकायत पर भुलथ थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।
पंजाब में कुछ दिनों से मौसम साफ था, लेकिन मंगलवार आधी रात को मुक्तसर जिले में अचानक तेज आंधी और बारिश हुई. जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। दरअसल जिले की मंडियों में गेहूं की बोरियां और खुला अनाज खुले में पड़ा हुआ था. मौसम में अचानक आए बदलाव से बाजारों में अनाज भीग गया।
इस मौके पर थाना सिटी मलोट के थानाध्यक्ष वरुण मट्टू ने पुलिस चौकी के दौरान कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार गलत तत्वों को पकड़ने के उद्देश्य से शहर में नाकाबंदी कर हर वाहन की तलाशी ली जा रही है।
पंजाब के कुछ इलाकों में मंगलवार को बारिश हो सकती है। इसके बाद पंजाब में मौसम साफ हो जाएगा। इससे किसानों को कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे गेहूं व सरसों की फसल के साथ ही सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है।
जालंधर के मशहूर बर्लटन पार्क में एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार बर्लटन पार्क स्थित मकसूद सब्जी मंडी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान सत्ता मानव के रूप में हुई है
पंजाब के लुधियाना में एक महिला फिल्मी अंदाज में करनाल के एक रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी अफसर की कार लेकर भाग गई। सालों बाद भूपिंदर सिंह मोगा में रहने वाली अपनी भतीजी से मिलने आया था। जगराओं कस्बे के चौकीमान के पास एक महिला ने उससे लिफ्ट ली।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हेरोइन के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरजिंदर उर्फ गुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 105 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
अमृतसर के डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने अमृतपाल सिंह से पुलिस के सामने पेश होने की अपील की है।डीसीपी ने कहा है कि अमृतपाल सिंह पुलिस के सामने पेश हों, ताकि कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सके। डीसीपी ने कहा कि अमृतपाल के बाकी साथी भी सामने आ चुके हैं और अब अमृतपाल को भी पेश होना चाहिए।
सीएम भगवंत मान का विरोधियों से सवाल, पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज कैसे हो गया
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब समेत कई राज्यों में एक बार फिर मौसम खराब होने की संभावना है।
पंजाब के अबोहर के आलमगढ़ बाईपास चौक से आए दिन हादसों के मामले सामने आते रहते हैं। यहां शनिवार सुबह एक और हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, 2 ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों ट्रक हाईवे पर पलट गए। इस हादसे में एक ट्रक चालक घायल हो गया है।
पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल जालंधर आने पर स्वागत किया और जरूरी बातचीत की
कांग्रेस की जालंधर रैली में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तो पहुंच गए लेकिन पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू नहीं आए। पिछले दो महीनों से सीएम और सिद्धू के बीच जारी राजनीतिक खींचतान के बीच उनकी गैरमौजूदगी के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चंडीगढ़ में आयकर विभाग के अधिकारियों के नाम पर 26 लाख रुपये की रिश्वत लेते एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) को गिरफ्तार किया है। सीए की पहचान लुधियाना के अंकुश सरीन के रूप में हुई है।
Jalandhar Bye Election: BJP को एक और झटका।
विजिलेंस अभियान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने कहा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए आज अवकाश के दिन भी कार्यालय खोले गए हैं. उन्होंने कहा कि मुझे विजिलेंस ने बुलाया है और मैं वहां अकेले जाऊंगा. मुझे गिरफ्तार करो, मुझे मारो, मैं तैयार हूं।
गोइंदवाल जेल में गैंगवार के बाद एडीजीपी जेल ने बड़ा ऑपरेशन चलाया। जेल में हुई इस घटना का दारोमदार सहायक अधीक्षक पर पड़ा है। एडीजीपी जेल बी चंद्रशेखर ने जेल के दौरे के दौरान सहायक अधीक्षक हरीश कुमार को निलंबित कर दिया।
गुरदासपुर में नाली पुली भैणी मियां खां के पास मकान व प्लॉट में अफीम की खेती कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8800 किलो पोस्ता दाना भी बरामद किया है।गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अमृतसर में होने वाले जी-20 सम्मेलन से एक दिन पहले ही धमकी भरा वीडियो जारी किया है।वीडियो में आतंकी पन्नू ने बठिंडा के गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट को जाने वाली रेलवे लाइन के क्लिप उखाड़ने की बात कही है।
जालंधर में किराए के आवास में रहने आखिर क्यों पहुंचे।
2026. All Rights Reserved