UAM No.: PB10D0015532
Chief Editor: Ashok Heeba
17 जनवरी को जालंधर के कुछ रास्ते भारत जोड़ो यात्रा दौरान बंद रहेंगे
विजिलेंस ने कांग्रेस विधायक पहरा के परिवार की संपत्ति का आकलन किया
संतोख सिंह चौधरी का पार्थिव शरीर पहुंचा घर
मारुति कार में हेरोइन बेचनें आया एक तस्कर गिफ्तार
पंजाब में PSEB 12वीं कक्षा के अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने पेपर लीक करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वीर सिंह और गगन के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।
अमृतसर में झपटमारों ने सिक्किम की एक महिला पर्यटक की जान ले ली। पूरे एक महीने के बाद पुलिस ने बाइक सवार स्नैचर को पकड़ा है। वहीं पुलिस दूसरे स्नैचर की तलाश में छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार झपटमारी करने वाले दोनों युवक छेहरता के नारायण गढ़ के रहने वाले हैं।
लोकसभा सदस्य और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह को आत्मसमर्पण नहीं करना चाहिए। इसके बजाय अमृतपाल को पाकिस्तान भाग जाना चाहिए। सिमरनजीत ने कहा है कि अमृतपाल को रावी नदी पार कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
पहले तो दीप सिद्धू की मौत एक दुर्घटना लग रही थी, लेकिन अब दीप सिद्धू की मौत एक साजिश लगती है।उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ पहले भी साजिशें होती रही हैं। उन्होंने कहा कि दीप सिद्धू की मौत का राजनीतिक फायदा उठाया गया।
पड़ोसी देश पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र में ड्रोन भेजने की गतिविधियां बंद नहीं कर रहा है. इसी कड़ी में बीती रात एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में दस्तक दी, जो 13 मिनट तक मंडराता रहा और फायरिंग के बाद वापस लौट गया।
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से 4301 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 3835 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 159 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।कल 111 नए मामले सामने आए हैं।
लोहा गलाते समय बड़ा हादसा हो गया। हादसा फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ में देर रात स्टील उद्योग की एक भट्टी में अचानक आग लगने से हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब भट्टी में लोहे को गलाने का काम चल रहा था कि अचानक लोहा मजदूरों के ऊपर आ गिरा।
पंजाब के मोहाली के जीकरपुर स्थित सब्जी मंडी में अचानक आग लगने की खबर सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि कई दुकानें जलकर राख हो गईं। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
बटाला के ठट्ठा गांव में मामूली विवाद के बाद कार सवार तीन युवकों ने चार युवकों को गोली मार दी। जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फतेहगढ़ चूड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर नशे के खिलाफ जारी निर्णायक जंग के दौरान पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यहां फाजिल्का के गांव लालो वाली क्षेत्र में कहा। 36.9 किलो हेरोइन के 35 पैकेट बरामद कर चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को अवैध भट्टियों के निर्माण, बिक्री और संचालन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस सीटी रवि कुमार की बेंच ने कहा है कि अगर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में कोई अवैध भट्टी चल रही है तो इसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
तरनतारन और फिरोजपुर में भी सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। इन आदेशों के बाद पूरे पंजाब में इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री से तीखे सवाल किए हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- भगवंत मान साहब, आप अमृतपाल के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे? आप किस बात से भयभीत हैं? यदि आप उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, तो हम @INCPunjab सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
गैंगवार में मनदीप सिंह तूफान निवासी सुंदर नगर बटाला की मौत हो गई है और दूसरा गैंगस्टर मनमोहन सिंह मोहना पुत्र दर्शन सिंह निवासी बुढलाडा की मौत हो गई है और तीसरा गैंगस्टर बठिडा निवासी लाल चंद का पुत्र केशव घायल हो गया है जिसे अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को फिर से धमकी मिली है। बलकौर सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें ईमेल के जरिए धमकी दी गई। जिसमें कहा गया है कि उन्हें जल्द ही मार दिया जाएगा।
लुधियाना में एक दिन में कोरोना से 3 मौत हो चुकी है।इन तीनों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा था। मृतकों का कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा लुधियाना में एक दिन में 6 पॉजिटिव केस मिले हैं।
सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर सीएम भगवंत मान ने दुख जताया
पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने एक जूता कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसायी पर सूई से कई वार किए और उससे लाखों रुपए लेकर वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद कुछ लोग उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जेल से एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कई बड़े खुलासे किए हैं। लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस के बारे में और सलमान खान को जान से मारने की धमकी के बारे में कई बातें बताईं है।
मुख्यमंत्री शनिवार को डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र का उद्घाटन करेंगे।मान के साथ पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए भगवंत मान सरकार की तारीफ की और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था उनकी प्राथमिकता है।
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मंगलवार को शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा पंजाब में अपना खाता तक नहीं खोल पाएगी।
2026. All Rights Reserved