Jalandhar, April 04, 2023
पंजाब के कुछ इलाकों में मंगलवार को बारिश हो सकती है। इसके बाद पंजाब में मौसम साफ हो जाएगा। इससे किसानों को कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे गेहूं व सरसों की फसल के साथ ही सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
वहीं, सोमवार को बारिश से अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पंजाब के मोगा में सुबह 8:30 बजे तक सबसे अधिक 36.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद पंजाब में दिन भर हल्की बारिश होती रही।
2025. All Rights Reserved