Jalandhar, April 07, 2023
टांडा उर्मुर/भोगपुर: पटियाला गांव के समीप हाईवे पर आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी।हादसे के शिकार दोनों व्यक्ति बोलेरो वाहन में सवार थे। हादसा सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ जब लकड़ी लदे एक बोलेरो वाहन का अचानक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया और वाहन के पहिए उड़ गए। हादसे के दौरान वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र थे। भोगपुर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
2025. All Rights Reserved