jalandhar, January 11, 2023
होशियारपुर के मेयर के ड्राइवर मनप्रीत मणि ने सोमवार को एक लड़की को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली. अब इलाज के दौरान मनप्रीत की भी मौत हो गई। मनप्रीत मणि नगर निगम में ड्राइवर का काम करता था।गौरतलब है कि होशियारपुर के पुरहीरा गांव में पुरहीरा निवासी 28 वर्षीय अमरप्रीत नाम की युवती की मनप्रीत नामक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी । उक्त युवक ने अमरप्रीत के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद उक्त लड़के ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद लड़के को होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
2026. All Rights Reserved