Jalandhar, March 21, 2026 5:02 pm
केंद्र सरकार ने पंजाब को एक बड़ा तोहफा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा-तलवंडी साबो रेलवे लाइन का ऐलान हो गया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दामदमा साहिब से जुड़े महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस योजना पर लगभग 1118 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि कुल लागत करीब 1330 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने खुलासा किया कि जमीन अधिग्रहण के लिए ही 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जिला प्रशासन को जारी की जा चुकी है, जो डिप्टी कमिश्नरों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंच गई है।
2026. All Rights Reserved