UAM No.: PB10D0015532
Chief Editor: Ashok Heeba
अमृतसर के माननीय पुलिस कमिश्नर अमृतसर नौनिहाल सिंह जी के निर्देशानुसार अमृतसर शहर में मोटरसाइकिल और एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है, जिसके चलते रंजीत एवेन्यू थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने किसानों से अहम अपील की है कि किसान ट्रांसफार्मर के चारों ओर एक मरला गेहूं काट लें।साथ ही कहा है कि खेत में लगे ट्रांसफार्मर के चारों ओर 10 मीटर के दायरे को गीला कर दिया जाए ताकि अगर कोई चिंगारी भी गिरे तो उसे आग लगने से रोका जा सके।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया है कि हमारी कानूनी टीम ने अमृतपाल सिंह मामले में पकड़े गए 40 निर्दोष युवकों को मुक्त करा लिया है। उन्होंने कहा है कि अब तक 100 परिवार हमारे पास पहुंच चुके हैं।
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन आज सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में आज हंगामा होने की संभावना है। फिलहाल आप विधायक विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं।पंजाब सरकार को 10 मार्च को बजट पेश करना है। इसी के चलते आज का कार्य महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक खबर आई है कि अमृतपाल सिंह के राजस्थान में छिपे होने की आशंका है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल पंजाब से राजस्थान के हनुमानगढ़ या गंगानगर में छिपा हो सकता है। राजस्थान और पंजाब पुलिस की टीमों ने गुरुवार को हनुमानगढ़ के एक गांव में छापेमारी कर नाकेबंदी की।
पंजाब में कोरोना का कहर बड़ रहा है।पिछले 24 घंटे के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने 4600 लोगों के सैंपल लिए हैं।इनमें से 3748 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 271 पॉजिटिव पाए गए। 271 नए मामलों के साथ, राज्य में कोरोना से सक्रिय मामलों की संख्या 1546 हो गई है।
लुधियाना, पंजाब के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने एक पीजी (पेइंग गेस्ट) को छात्र को मुआवजे के रूप में 25,000 रुपये देने का आदेश दिया है। पीजी छात्र को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने में विफल रहा। पीजी में गड़बड़ी के कारण छात्र पंजाब न्यायिक सेवा परीक्षा के साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सका।
'वारिस पंजाब दे' संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।
फिलहाल बड़ी खबर सामने आ रही है कि महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी को पंजाब सरकार ने फिर से बर्खास्त कर दिया है, यानी उन्हें पद से हटा दिया गया है। राज्य सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
मोहाली के फेज-6 स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर एसी बस टर्मिनल और वेरका प्लांट के बीच चौराहे पर सीटीयू बस रांग साइड आ रहे आटो को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गई। बस की रफ्तार तेज थी जिस वजह से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा।
बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ को धमकी दी है। गैंग ने लिखा है कि लॉरेंस और गोल्डी बदमाश हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि लॉरेंस कौन है जो खालिस्तान नहीं होने देगा।
पंजाब के रैदासियों सहित तमाम प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से पंजाब में चुनाव की तिथि रविदास जयंती को देखते हुए बदलने का अनुरोध चुनाव आयोग ने स्वीकार करते हुए अब 20 फरवरी को मतदान तय किया है। इससे पूर्व 14 फरवरी को पंजाब में मतदान होना था।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पंजाब पुलिस पर की जा रहीं आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने शर्मिदगी व्यक्त करते हुए पुलिस जवानों से माफी मांगी है। उन्हाेंने इस बयान की निंदा की।
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को कैंसर हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने ये भी बताया है कि उनका कैंसर सेकंड स्टेज में है।
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज 5वीं क्लास का रिजल्ट घोषित करेगा। परिणाम दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। यह जानकारी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ वरिंद्र भाटिया ने दी। उन्होंने इस संबंध में एक प्रेस बयान जारी किया है।
जालंधर के बस्ती बावा खेल में चली गोलियां
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मोहाली के सुपर स्पेशलिटी फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया है कि 2020 से एमडी और एमबीबीएस पास करने वाले छात्रों से सरकारी सेवाएं ली जा रही हैं।वर्ष 2020 से अब तक 701 एमडी पास छात्र सरकारी अस्पतालों में सेवा दे चुके हैं। साथ ही सरकार ने 57 डॉक्टरों से सेवा न करने के आरोप में 6,47,17140 रुपये वसूले है।
पंजाब पुलिस को गुप्तचर एजेंसियों ने आतंकवादी हमले का अलर्ट जारी किया है । कहा गया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पंजाब को अस्थिर करने की नई साजिश रची जा रही है।
MLA रमन अरोड़ा ,तरलोक सरा के द्वारा CM भगवत मान का हार्दिक स्वागत किया ।
शिकायतकर्ता, हैबोवाल, लुधियाना निवासी जुगल किशोर ने आरोप लगाया है कि उक्त कर्मचारियों ने उनकी संपत्ति की एनओसी जारी करने के एवज में दो किश्तों में 6,000 रुपये रिश्वत के रूप में लिए हैं।
सूत्रों ने बताया कि आईएसआई और उसके लोग इनके जरिए करोड़ों डॉलर की फंडिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये विज्ञापन सीधे तौर पर जरनैल सिंह भिंडरावाले को अमृतपाल सिंह से जोड़ रहे हैं. पंजाब के उत्तराधिकारी अमृतपाल को भिंडरावाला की तरह चलते-फिरते और बात करते हुए दिखाया गया है।
पंजाब में भूकंप के झटके
श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन कर अमेरिकन यूट्यूबर ने बोली फ्राटेदार पंजाबी
ਦੋ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲਾਂ ਦੋ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਅਤੇ ਗਹਿਣਿਆਂ ਸਮੇਤ ਇਕ ਦੋਸ਼ੀ ਕਾਬੂ
2026. All Rights Reserved