jalandhar, January 26, 2021 5:52 pm
आपके जीवन का प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण है और उस क्षण में आप जो भी करते हो उसका असर आपके आने वाले कल पर पड़ता है। दोस्तों, कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो अधिक सफल और प्रभावी व्यक्ति न बनना चाहता हो। तो फिर क्यों तमाम कोशिशों के बाद भी लोग जीवन में सफल नहीं हो पाते।
सक्सेस टिप्स को लेकर ऐसे बहुत से लेख हैं जो आपको books, internet और videos में मिल जायेंगे और शायद आपने इन्हें पढ़ा, सुना, देखा भी हो। इसके बाबजूत कुछ लोग सफल नहीं हो पाते हैं। आखिर ऐसा क्यों हैं की कुछ लोग ही Success हो पाते हैं और बाकि लोग सफल क्यों नहीं हो पाते ?
इन बातों पर काफी सोचने के बाद मुझे समझ में आया की इतने सारी बुक्स, आर्टिकल Success Tips को लेकर बने हैं जिसमे काफी Important बातें भी शामिल हैं पर शायद इतने Complicated हो गए हैं की लोगो को समझ नहीं आता की आखिर सफल होने के लिए करना क्या है ! तो इसी बात को लेकर की जीवन में सफल होने का क्या formula हैं, इसका निचोड़ निकालकर यह article तैयार किया है।
तो इस पोस्ट में मैं उन Tips को share करूँगा जो success होने के लिए बहुत important हैं बल्कि यह success formula हैं जिसे समझ कर अमल करने पर आप किसी भी field मे definitely success हो जायेंगे। तो आइये जानते हैं जीवन में सफल होने के लिए इन 5 टिप्स को –
सबसे पहले तो यह first point – Choose the right aim जो सभी लोग जानते तो हैं पर समझते कुछ लोग ही हैं। आप जो चाहते हैं वो आपको मिल जाये, लोग इसे ही लक्ष्य समझते हैं। लेकिन केवल चाहने से उन्हें चीज़ प्राप्त नहीं हो जाएगी।
हर कोई पैसा कामना चाहता है पर पैसा लक्ष्य नहीं हैं बल्कि लक्ष्य वो है की पैसा कैसे कमाया जाये। इसी तरह कोई doctor बनाना चाहता है तो केवल चाहने से कुछ नहीं होगा। बल्कि डॉक्टर बनने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा यदि आप उसके लिए पूरे मन से तैयार हैं तो आप उसे अपना लक्ष्य बना सकते हो।
यदि आप एक खिलाडी बनना चाहते हो तो bed पर लेटे लेटे आप नहीं बन पाओगे इसके लिए आपको मैदान में आना होगा। यदि आप मैदान मैं आने के लिए तैयार हो तो आप इसे अपना लक्ष्य बना सकते हैं। यदि आप सूरज से पहले उठने और शारारिक परिश्रम करने के लिए तैयार हो तो आप इसे अपना लक्ष्य बना सकते हो।
अगर कुछ निश्चित शब्दों में बात की जाए तो यदि आपका aim clear हैं और आपको विश्वास है की कई बाधाओं के बाबजूद आप आगे बढ़ते रहेंगे तो आप इसे अपना लक्ष्य बना सकते हैं। जब आप किसी लक्ष्य को बहुत अधिक निर्धारित करते हैं, तो विफलता का डर कम होने लगता है।
एक उदाहरण के रूप में ले सकते हैं “यदि आप इस देश के प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं” और यह आपका स्पष्ट लक्ष्य है तो आप अभी क्या कर रहे हैं और आगे आपको क्या करना हैं। यदि आप सचमुच बनना चाहते हैं तो आपको मालूम होने लगेगा कि आपको क्या करना है। सही लक्ष्य का चुनाव आप दिल, दिमाग से करें। आपको अपने लक्ष्य के बारे में सोचते ही ऊर्जा आ जानी चाहियें।
लक्ष्य रखना एक नक्शा होने जैसा है। आप जानते हैं कि आप कहाँ जा रहे हैं, यह आपको प्रेरणा देता है। आप अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं। और सबसे अहम् आपको जीवन जीने का एक मकसद मिल जाता है।
यह success पाने की second important tips है। आपने पूरी स्पष्टता से अपना लक्ष्य बना तो लिया पर कहीं आप इसे भूल तो नहीं जायेंगे ? दोस्तों, यह पॉइंट मैंने इसलिए लिया क्योंकि लोग सफल होना तो चाहते हैं पर बहुत समय तब अपने लक्ष्य पर अपना ध्यान लगा नहीं पाते।
शुरुआत में, हम अपने लक्ष्य के प्रति निश्चित रूप से प्रेरित रहते हैं। हमारे जीवन में कई उतार चढाव आते हैं। अटकते हैं, निराश होते हैं, अतिभारित होते हैं, किसी अन्य काम में फस जाते हैं, विचलित होते हैं, और हम बस पटरी से उतर जाते हैं। यानि अपने बनाये लक्ष्य से भटक जाते हैं। आपका मुख्य केंद्र आपका लक्ष्य होना चाहियें। आप भले अपनी रफ़्तार कुछ देर की लिए धीमा कर लें। थोड़ा रुक जाएं लेकिन अपने लक्ष्य को कभी न छोड़ें। अपने लक्ष्य के प्रति उत्साहित रहें। उसके बारे में सोचते रहें।
जब आपने अपना लक्ष्य स्पष्ट कर लिया और आपका पूरा focus अपने लक्ष्य पर है तो आप कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहें। दोस्तों इस बात को हमेशा ध्यान रखें की सफलता किसी इत्तिफ़ाक की देन या सौगात में मिलने वाली चीज नहीं है । Successful बनने के लिए “कड़ी मेहनत से लगे रहना” पड़ता है।
जब आप अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य करें तो इन पॉइंट्स को ध्यान रखें ;
सफल होने ले लिए यह एक important point है एक छोटी सी चीज जो हम सबके पास प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है जिसके दुरुपयोग से हम सफलता को अकसर छू भी नहीं पाते हैं। यह चीज है “समय”
समय हर व्यक्ति के पास बराबर है लेकिन कुछ व्यक्ति उसी समय में सफलता का शीर्ष छू लेते हैं लेकिन कुछ लोग इस ओर आ भी नहीं पाते हैं। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग कर सकता है वही सही अर्थ में सफल होता है।समय बहुत कीमती होता हैं और अधिक्तर लोग इसी को सबसे ज्यादा बर्बाद करते हैं। कुछ लोग अनावश्यक रूप से समय लगाकर काम करने में ही अपनी कुशलता मानते हैं।
यह जीवन में सफल होने के लिए पांचवा इम्पोर्टेन्ट पॉइंट है। आज की तेजी से भागती दुनिया में, यदि आप सीखते नहीं हैं, तो आप अभी भी वहीं खड़े हैं जहाँ पहले थे। महात्मा गांधी का कहना था “इस तरह से सीखिए जैसे कि आपको यहां हमेशा रहना है।”
यह सही है, हममें से किसी को भी कभी भी सीखना नहीं छोड़ना चाहिए। जो लोग सफलता के शिखर पर हैं वो अभी भी सीख रहे हैं क्योंकि यदि वो ऐसा नहीं करेंगे तो वहाँ नहीं रह पाएंगे। लगातार सीखना आपको अपडेट करता है। इंसान को हमेशा सीखते रहना चाहिए। इससे उस का रवैया अच्छा बना रहता है। उसमें बदलाव आता है और वो तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता रहता है। आगे बढ़ना है तो सीखना जरूरी है।
2025. All Rights Reserved