UAM No.: PB10D0015532
Chief Editor: Ashok Heeba
भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हो गया। सूत्रों के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर मंडला हिल्स इलाके में क्रैश हुआ है।
Kisan Andolan Latest News किसानों की वापसी का ऐलान भी हो गया है। इसके तहत 11 दिसंबर से चरणबद्ध तरीके से किसानोें की वापसी होगी। इसके तहत दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर (कुंडली बार्डर) शंभु बार्डर तक जुलूस के रूप में किसान प्रदर्शनकारी जाएंगे।
असम ने चाय की खेती के 200 साल पूरे होने पर मनाया जश्न
40 दिन होंगे अहम
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सुंदरनगर पुलिस ने दिल्ली से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। सलापार चौकी की टीम ने आरोपी के पास से 210 ग्राम चरस बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश में नौकरी देने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। परवाणू में एक निजी कंपनी ने नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 100 लोगों से हजारों रुपये ठग लिए। इस मामले में शिकायतकर्ता ने शिमला के भरदी सीआईडी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
मध्य प्रदेश के भोपाल में डांस करने के दौरान एक अधिकारी की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में असिस्टेंट डायरेक्टर सुरिंदर कुमार दीक्षित पोस्टल सर्किल ऑफिस में 'बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां, तुम कहां...' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं, तभी वह नीचे गिर जाते हैं।
भारत में फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,134 नये मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,98,118 हो गयी है। इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 हो गई है।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर बदमाशों ने पथराव किया। आपको बता दें कि पथराव से वोल्टेयर डिवीजन रेलवे के सी-8 कोच के शीशे टूट गए हैं।
गर्मी के मौसम के कारण गेहूं की फसल की पैदावार में भारी कमी आ सकती है, जिससे काफी आर्थिक नुकसान हो सकता है।
आधी रात को पुलिस के बड़े अधिकारी भी पहुंचे थे किसानों के धरनास्थल पर
भूकंप के झटके राजस्थान से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।
Childern
ट्रेन की रफ्तार
बिजली मंत्रालय ने चंडीगढ़ के अनाबंटित बिजली कोटे को 9 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने की मंजूरी दे दी है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक गत वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक अनावंटित कोटा बिजली मिलेगी। 2.35 लाख बिजली उपभोक्ताओं को गर्मी व बरसात में अघोषित कटौती की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से ड्रोन के जरिए भारत में नशीला पदार्थ भेजता रहता है। जिसे बीएसएफ का जवान हमेशा नाकाम करता है। मंगलवार की रात भी भारत-पाक राष्ट्रीय सीमा से सटे प्रखंड डेरा बाबा नानक से जुड़े कई गांवों के लोगों ने आसमान में ड्रोन की आवाज सुनी।
अपको बता दें कि तीन दिन पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी से नाराज केंद्र ने राज्य सरकार से कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी थी। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने इस मामले में पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ से बात की।
अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले की खोंसा जेल से एनएससीएन (के) के निक्की सुमी के नेतृत्व वाले गुट के दो आतंकवादी फरार हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार को बताया है कि दोनों आतंकवादी एक सुरक्षाकर्मी की हत्या कर फरार हो गये। हालांकि इनकी तलाश का अभियान जारी है।
असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजे गए अमृतपाल के साथियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है खुफिया एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को इनपुट दिया था कि अगर अमृतपाल के करीबियों को पंजाब की जेलों में रखा गया तो वे जेल तोड़ सकते हैं।
चंडीगढ़ में अडानी ग्रुप और मोदी सरकार के विरोध में पुलिस और कांग्रेस आमने-सामने आ गई। कांग्रेसी पंजाब राजभवन का घेराव करने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई।
उत्तर प्रदेश के झांसी में राष्ट्रध्वज के अपमान का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद झांसी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में एक शख्स तरबूज से धूल हटाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है।घटना उत्तर प्रदेश के झांसी की है।
चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना से एक और मौत हो गई। मृतका की पहचान 88 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। जीएमएसएच-16 में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कथित तौर पर उन्हें कोरोनरी आर्टरी डिजीज, सांस लेने में तकलीफ, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना का दौरा करेंगे, जहां वह विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे तेलंगाना की जनता को बड़ी सौगात देंगे। इसके अलावा वह एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बड़ा सफल प्रक्षेपण किया है। देश के सबसे बड़े रॉकेट LVM3 को रविवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। खास बात यह है कि यह रॉकेट अपने साथ 36 सैटेलाइट ले गया है।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 16वीं बटालियन ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर घूमते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ द्वारा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 14 ग्राम हेरोइन, 5 मोबाइल फोन, 5 डेबिट कार्ड, तीन वोटर कार्ड, दो आधार कार्ड और एक पर्स बरामद किया गया।
2026. All Rights Reserved