UAM No.: PB10D0015532
Chief Editor: Ashok Heeba
गढ़ीसाहिब जा रहे भाखड़ा नहर में तैर रहे युवक का शव बैंक कैशियर ने बाहर निकाला। लेकिन युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर समाना के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार बदले की राजनीति नहीं कर रही है बल्कि राज्य की संपत्ति को बेरहमी से लूटने वाले भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस रही है।
भारत से नेपाल को धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन आज जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के रवाना होने से पहले जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार से बाहर निकलने वाले व्हीलचेयर वाले लोगों को या तो व्हीलचेयर छोड़नी पड़ती है या कई लोगों की मदद से पहले फ़ुटपाथ और फिर रजिस्ट्रार के कार्यालय तक जाना पड़ता है, और फिर वापस लौटने पर उतर जाते हैं।
जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हेरोइन, नशीली गोलियां, 20500 रुपए की नशीली दवा भी बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों की कार और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नकली नोटों के अवैध धंधे में लिप्त एक युवक के घर पुलिस ने जब छापेमारी की तो एक टंकी में 6 टुकड़ों में कटी महिला की लाश के साथ नकली नोट छापने वाली मशीन मिली। इस शव को पानी की टंकी में रखा गया था।
गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Gas companies have made some new changes in the booking system.
Punjab Assembly Election 2022 कांग्रेस मैनीफेस्टो कमेटी के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र 15 दिन में तैयार हो जाएगा। इसमें सभी के सुझाव शामिल होंगे। घोषणा पत्र में नवजोत सिंह सिद्धू की राय भी शामिल होगी।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को संगरूर में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के अलावा 700 करोड़ से स्थापित होने वाली सीमेंट फैक्टरी का नींव पत्थर रखने पहुंचे थे।
पंजाब में पहली बार वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों पर आयोजित दो दिवसीय 9वें राष्ट्रीय विचार सम्मेलन की आज खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य शुरुआत हुई, जिसमें देश भर के लगभग 500 विशेषज्ञ प्रतिनिधियों ने बढ़ते खतरों पर चर्चा की।
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम को ले के आई जरूरी खबर
घायल युवक को राजेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पंजाबी यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी में हुई इस हत्या ने एक बार फिर यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर अकाली-बसपा नेताओं की हाई लेवल मीटिंग
15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट;।
गुरदासपुर के लोगों को अब शहर में ही सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। फिलहाल इसके लिए शहर के लोगों को तीन किलोमीटर दूर बब्बरी स्थित नागरिक अस्पताल जाना पड़ता है।शहर के बंद पड़े पुराने सिविल अस्पताल को फिर से चालू करने के लिए राशि जारी कर दी गई है।
पंजाब के लुधियाना जिले की एक स्थानीय अदालत ने पंजाब पुलिस के दो कांस्टेबलों सहित तीन लोगों को मादक पदार्थ सेवन करने के आरोप में छह महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को सदर फगवाड़ा थाना, कपूरथला थाने के एक सब-इंस्पेक्टर, रछपाल सिंह, जो पहले वहां तैनात थे, और हलदार सुखजीत सिंह, से एक लड़के को अवैध हिरासत में रखने के आरोप में 50,000 रुपये की उगाही की।
पंजाब में लुधियाना रेलवे स्टेशन के मेन एंट्री और एग्जिट गेट बंद होने जा रहे हैं।रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के लिए ये दोनों गेट मई के पहले सप्ताह से यात्रियों और वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 17 फरवरी को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान पड़ोसी राज्यों पंजाब में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
सिद्धू मूसेवाला की मौत को एक साल हो गया है, लेकिन अब उनके पिता निराश हैं क्योंकि उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी जान को खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
भाखड़ा नहर में डूबे हिमाचल के दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के 5वें दिन लाशें मिलीं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नहर किनारे दोनों दोस्तों के आखिरी पलों का वीडियो भी सामने आया है।
अमृतसर में छठी कक्षा के एक छात्र ने स्कूल में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया था और उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत की पुष्टि हुई है।
AmitShah
2026. All Rights Reserved