Jalandhar, March 20, 2023
पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद 'वारिस पंजाब दे' संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है और उसकी तलाश जारी है।अब अमृतपाल के फरार होने का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में अमृतपाल और उसके साथी वाहनों में भागते हुए देखे जा सकते हैं। एक अन्य वीडियो में गाड़ी से एक शख्स एक घर के सामने उतर जाता है और काफिला आगे बढ़ जाता है।
पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उनके कुछ समर्थकों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के नए मामले दर्ज किए हैं। इससे पहले पुलिस ने अजनाला मामले को लेकर अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस ने अमृतपाल के 34 और समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक 112 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने आज दोपहर 12 बजे तक राज्य में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर रोक लगा दी है।
अपर मुख्य सचिव ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि ब्रॉडबैंड सेवाओं को निलंबित नहीं किया गया है ताकि बैंकिंग सुविधाएं, अस्पताल सेवाएं और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों।
2025. All Rights Reserved