JALANDHAR, January 23, 2023
चोरों को पकड़ने गयी पुलिस पार्टी पर खन्ना में हमला किया गया। इस घटना के दौरान कोट थाना प्रभारी जगदीप सिंह की वर्दी फाड़ दी गई और पगड़ी भी उतार दी गई. उन्हें सरकारी अस्पताल खन्ना में भर्ती कराया गया था।
जगदीप सिंह ने बताया कि वह चोरों को पकड़ने गए थे, तभी चोरों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए. इधर, डॉ फ्रैंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी प्रभारी जगदीप सिंह को उनके अस्पताल में भर्ती कराया गया और इस घटना के संबंध में एम. एल आर काटा गया है।
2025. All Rights Reserved