July 17, 2021 1:21 pm
किसान संगठन आज जिला पुलिस कप्तान के कार्यालय का घेराव कर रहे हैं। सिरसा के चौधरी विश्वविद्यालय में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले किसानों के खिलाफ देशद्रोह सहित कई मामले दर्ज किए गए हैं और पांच किसानों को गिरफ्तार भी किया गया है | जिसके विरोध में किसान संगठनों द्वारा आज सिरसा में विशाल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है
पुलिस की ओर से किसानों को रोकने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं | मिनी सचिवालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों को भारी बैरिकेड्स से सील कर दिया गया है, वहीं सिरसा शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों को भी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी है |
डीएसपी आर्यन चौधरी ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी |
2025. All Rights Reserved