Jalandhar, February 11, 2023
4 फरवरी को पंजाब से 36 प्रिंसिपल ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर गए थे।आज यह प्राचार्य सिंगापुर से प्रशिक्षण लेकर दिल्ली लौटे हैं। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वागत किया। इस मौके पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। सिंगापुर से लौटे प्राचार्यों ने अपने प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में हमने बहुत कुछ सीखने को मिला।
2025. All Rights Reserved