August 13, 2021 3:03 pm
स्वंत्रत दिवस के दो दिन पहले पंजाब के अमृतसर में पंजाब सुरक्षा बलों ने आंतकी साजिश को नाकाम कर दिया है | अमृतसर के रंजीत एवेन्यू क्षेत्र से ग्रेनेड मिला है , जिसे पंजाब सुरक्षा बलों ने खुले में डिस्पोस कर दिया गया है | 15 अगस्त के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तिरंगा लहराने पहुंचेंगे | पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की मदद से बम को कब्जे में ले लिया है | साथ ही इलाके में चोकसी बड़ा दी है |
बता दे एक सफाई कर्मचारी को एक घर के बाहर सफाई करते समय बम जैसी कोई चीज दिखी थी, इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया | अब पुलिस ने इलाके में जांच बढ़ा दी गई है |
इसी के मद्देनज़र पुरे शहर की सुरक्षा को बड़ा दिया गया | सभी इलाको में पेट्रोलिंग बड़ा दी गई है | सफाई कर्मचारी को एक घर के बाहर सफाई करते समय बम जैसी कोई चीज दिखी थी, इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया. अब पुलिस ने इलाके में जांच बढ़ा दी है | इससे पहले पंजाब के जालंधर शहर में भी एक लवारिस बैग मिला था |
2025. All Rights Reserved