UAM No.: PB10D0015532
Chief Editor: Ashok Heeba
Chandigarh Nagar Nigam Chunav Results 2021 चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए 9 मतगणना केंद्रों पर 35 सीटों के लिए मतों की गिनती की जा रही है। पहली बड़ी खबर मेयर रविकांत को लेकर आई है। वह चुनाव हार गए हैं। वार्ड नंबर 25 से योगेश ढींगरा विजयी रहे हैं।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि प्राथमिक और मध्य, उच्च, माध्यमिक विद्यालयों में अलग-अलग निदेशालय होते हैं जिसके कारण प्राथमिक और मध्य कक्षाओं को एक ही विद्यालय में पढ़ाना संभव नहीं है।
होशियारपुर के लोगों को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्हें गंभीर बीमारी के इलाज के लिए जालंधर और लुधियाना नहीं जाना पड़ेगा। राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज के लिए कदम बढ़ा दिया है। 360 करोड़ की लागत से सिविल अस्पताल के अंदर मेडिकल कॉलेज व छात्रावास भवन बनकर तैयार होगा।
कमलजीत भाटिया की AAP में घर वापसी ।
पंजाब के फरीदकोट मेंआधी रात को तेज हवाओं के साथ हुए भारी ओलों ने कुछ हिस्सों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। आज सुबह से हो रही तेज बारिश से गांव से लेकर शहर तक जलभराव की स्थिति बन गई है।
उत्तर भारत का सबसे बड़ा तैरने वाला सौर ऊर्जा संयंत्र चंडीगढ़ में शुरू किया गया
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आईपीएस ऑफिसर ज्योति यादव 25 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं सूत्रों ने कहा है किउनका आनंद कर्ज नांगल के गुरुद्वारा साहिब में होगा।
हरदीप सिंह डांग कालूखेड़ा के पास सेमलिया गांव स्थित माता अन्नपूर्णा माता मंदिर में आयोजित इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के 73वें कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस बीच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डांग का गायों के प्रति प्रेम साफ नजर आया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा और कांग्रेस के सीनियर नेता मुश्किल में नज़र आ रहे है। 9 मार्च को पूर्व मंत्री को विजिलेंस के समक्ष पेश होने के लिए समन पेश किया गया है।
शेरे पंजाब NRI क्लब के अध्यक्ष हरदेव सिंह बठला ने मनविंदर सिंह को पंजाब का चेयरमैन नियुक्त किया।
लुधियाना की होजरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने एक आरटीआई कार्यकर्ता को जानकारी नहीं देने पर लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के शिमलापुरी थाने के एसएचओ पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। एसएचओ को 27 मार्च को आयोग के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया है।
हाल ही में उपायुक्त द्वारा 538 लाइसेंस निरस्त किए गए। इसके कारण अलग थे लेकिन अब जिला प्रशासन ने गन कल्चर के खिलाफ सख्त और नई रणनीति तैयार की है।इसमें लाइसेंस के वेरिफिकेशन को और सख्त करने की बात अधिकारियों से कही गई है।
पंजाब में 14 ग्राम पंचायतों में 18 लोगों को विकास कार्य करते हुए दिखाया गया है। इन मृतकों की उपस्थिति भी मनरेगा रजिस्टर में दर्ज होती रही और जॉब कार्ड भी अपडेट होते रहे। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की वर्ष 2023 की पहली रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को झटका
यह घटना शिमलापुरी थाना क्षेत्र के न्यू अंगद देव कॉलोनी शिमलापुरी की है।सपना धवन नाम की यह महिला अपनी बहन के साथ दोस्त के घर से लौट रही थी।उसी वक्त हमलावर ने उसके गले से चेन छीन ली। जंजीर नहीं टूटी तो वह सपना को दूर तक घसीट ले गया। आखिरकार चेन टूट गई और बदमाश फरार हो गए।
पंजाब के जालंधर के फिल्लौर बाजार में प्रिंस टेलर की दुकान में भीषण आग लग गई।आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान व मशीनरी जलकर राख हो गयी। आग पर काबू पाने के लिए ढाई घंटे बाद फगवाड़ा से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया।
पंजाब के पठानकोट के त्रेहटी गांव की 19 साल की खुशी पठानिया ने पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। खुशी पठानिया को पहली पासिंग आउट परेड के दौरान सर्वश्रेष्ठ महिला अग्निवीर घोषित किए जाने पर जनरल बिपिन रावत ट्रॉफी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पंजाब के जालंधर के कलासंग्या में देर रात एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा संधू-चड्ढा जंक्शन पर हुआ। मृतक की पहचान देशराज के रूप में हुई है।
जालंधर में अब नई बीमारी ने अपना पैर पसार लिया है.
पंजाब में पुलिस की कार्रवाई के बाद हरियाणा में भी हंगामा तेज हो गया है। अंबाला के किसान नेता नवदीप जलबेरा के वारिस पंजाब संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थन में आगे आने के बाद अंबाला पुलिस अलर्ट पर है । पुलिस नवदीप की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
मकसूद मंडी के अंदर आलू की दुकान में कल रोटी बनाते समय छोटे सिलेंडर में अचानक आग लग गयी।रोटी बना रहे आरती कर्मियों ने तुरंत दुकान से सिलेंडर निकाल कर बीच सड़क पर फेंक दिया, वहीं दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।यह सिलेंडर दुकान नंबर दो में रखा हुआ था।
संघर्ष के मूड में पंजाब के किसान एक बार फिर से आ गए है। किसान संगठनों ने मंगलवार को अगले संघर्ष को लेकर जानकारी सांझी की है।
शादी के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शादियां साधारण तरीके से होनी चाहिए, ताकि दोनों परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी प्रदेशवासियों को बैसाखी और खालसा सजना दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि, "बिना जाति, रंग और भेदभाव के खालसा की रचना दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने आनंदपुर साहिब की पावन भूमि पर की थी। हमें दुनिया भर से एक अलग पहचान से नवाजा गया है।
2026. All Rights Reserved