Jalandhar, February 10, 2023
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह आज शादी के बंधन में बंधने वाले है। अमृतपाल सिंह NRI किरणदीप कौर के साथ शादी रचाने वाले है। किरणदीप कौर इंग्लैंड की रहने वाली है।वारिस पंजाब दे के प्रमुख की शादी को बड़ा सीक्रेट रखा जा रहा है। गुरुघर की मैनेजमेंट से लेकर उनके रिश्तेदारों तक को शादी के कार्यक्रमों की जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी अनुसार अमृतपाल सिंह अपनी दुल्हन किरणदीप कौर से जालंधर के जिस गुरुद्वारा साहिब में लावां फेरे लेने वाले है वहां शादी की बुकिंग भी किसी ओर नाम से की गई है।
2025. All Rights Reserved