jalandhar, January 03, 2022 4:25 pm

School Van Accident Bathindaः सोमवार सुबह मौड़ मंडी में स्कूल वैन व ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार भिंडत हो जाने से दो छात्रों की मौत हो गई जबकि बस चालक समेत एक दर्जन छात्र घायल हैं। उनको बठिंडा व तलवंडी साबो के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। आदर्श स्कूल रामनगर की स्कूल वैन बच्चों को लेकर मौड़ मंडी से जा रही थी। जब वैन पशु मेला ग्रांउड के पास पहुंची तो उसकी ट्रैक्टर ट्राली के साथ टक्कर हो गई। इसके दो छात्रों की मौत हो गई जबकि चालक समेत 13 घायल हो गए। हादसे में घायलों को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। चालक लवप्रीत सिंह, हर्मन कौर, प्रभजोत कौर व अनूप कौर को आदेश अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।
रविवार काे भी हादसे में दो की गई थी जान
मानसा। जिले के गांव गुडदी के पास भी रविवार काे एक स्कूटी व गैस सिलेंडर लेकर जा रही गाड़ी में हुई टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी जबकि एक गंभीर रूप में जख्मी हो गए थे। गांव गुडदी के पंच जगतार सिंह ने बताया कि गांव गुडदी से दोदड़ा की ओर एक्टिवा सवार तीन नौजवान जा रहे थे कि अचानक सामने से आ रही सिलेंडर से भरी गाड़ी से टकरा गए। इस हादसे में गांव गुडदी के कृष्ण सिंह व प्रदीप खान की मौत हो गई। जबकि गांव लेहल कलां का कुलविंदर सिंह घायल हो गया। गाैरतलब है कि पंजाब के कई जिलाें में धुंध के चलते ही ज्यादातर हादसे हाे रहे हैं। आने वाले दिनाें में ठंड का प्रकाेप बढ़ सकता है।
2026. All Rights Reserved