Jalandhar, March 22, 2023
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। बुधवार (22 मार्च) को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी हिमालय में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर 24 मार्च को देखने को मिलेगा।विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक यूपी के 57 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी।जिसके चलते विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी के शरवस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर हरदोई, बहराइच, फर्रुखाबाद, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा बेमौसम बारिश से भी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इससे हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, यूपी में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में करीब 4,950 हेक्टेयर में फैली फसल को नुकसान पहुंचा है। उधर, पंजाब में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर रकबे में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान होने का अंदेशा है।
2025. All Rights Reserved