Jalandhar, March 06, 2023
पंजाब से मणिकरण पहुंचे युवकों द्वारा की गई गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक तलवार लहरा रहे हैं और वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं।
यह मामला बीती रात का बताया जा रहा है। ये लोग यहां दर्शन के लिए आए थे। इस मामले को लेकर पंजाब के डीजीपी ने हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है और इस घटना की जानकारी मांगी है।
पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज किया है। पंजाब पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है। इन युवकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये युवक पंजाब से यहां घूमने आए थे।
स्थानीय लोगों का दावा है कि कहासुनी के बाद युवक भड़क गए और पथराव करने लगे।इस दौरान घरों के शीशे भी टूट गए। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों के घायल होने की भी खबर है।
2025. All Rights Reserved