Jalandhar, March 08, 2023
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने पंजाब पुलिस और विधानसभा अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की पुलिस या सिविल अधिकारी अपनी लक्ष्मण रेखा में रहें तो ठीक है, नहीं तो लक्ष्मण रेखा पार करने वाले अधिकारियों को जेल जाना पड़ेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश विधानसभा ने 6 पुलिस अधिकारियों को 1 दिन के लिए जेल भेज दिया था।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के विधायकों ने प्रोटोकॉल तोड़ा तो विधानसभा अध्यक्ष यहां भी ऐसी ही कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएंगे।
पंजाब विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने विधायकों के प्रोटोकॉल और उनके सम्मान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चाहे सरकार हो या पुलिस या सरकार में कार्यरत सिविल अधिकारी, सभी इस विधान सभा के सदन के प्रति जवाबदेह हैं।
स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि विधानसभा के सदस्य अक्सर उनकी शिकायत करते हैं कि सरकार में बैठे कई अधिकारी उनके सम्मान या प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इसके लिए कमेटी बना दी गई है, लेकिन फिर भी बता दें कि इस मामले में सीधे तौर पर विधानसभा कोई भी कड़ी सजा दे सकती है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा ने पुलिस अधिकारियों को 1 दिन की जेल की सजा सुनाई थी।इसके साथ ही स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने हिदायत दी कि पंजाब में अधिकारी विधायकों के प्रोटोकॉल तोड़ने की गलती न करें, नहीं तो पंजाब विधानसभा ऐसी सजा देने में पीछे नहीं हटेगी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में इसी तरह के एक मामले में छह पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई गई थी।आरोपी पुलिस कर्मियों को सजा की अवधि तक विधान सभा परिसर के ऊपर बने सेल में रहना पड़ा।
2025. All Rights Reserved