Jalandhar, March 31, 2023
पंजाब सरकार जल्द ही राज्य भर में योगशालाएं शुरू करेगी। आपको बता दें कि इस योगशाला का नाम 'सीएम की योगशाला' होगा। जिसमें नि:शुल्क योग शिक्षा दी जाएगी। इसके तहत प्रमाणित योग प्रशिक्षक घर-घर जाकर योग शिक्षा देकर लोगों को स्वस्थ बनाएंगे।
आप' सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में ट्वीट किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने एलजी से दिल्ली में मुफ्त योग कक्षाएं बंद करने को कहा है।उन्होंने कहा है कि इसलिए 'आप' ने पंजाब में योग कक्षाएं शुरू की हैं। दिल्ली सरकार की फ्री क्लास में रोजाना 17 हजार लोग योग करते थे , लेकिन अब उनका योग बंद हो गया है। उन्होंने सवाल किया कि इससे किसे फायदा होगा। अरविंद केजरीवाल ने आखिर में लिखा कि रोकने वाले से कर्ता बड़ा होता है।
2025. All Rights Reserved