Jalandhar, May 20, 2020
लुधियाना में लुटेरों ने की सब्ज़ी विक्रेता की छुरा घोंपकर हत्या
लुधियाना। प्रतिवचन ब्यूरो
तीन अज्ञात लोगों ने आज तड़के यहां चंद्रनगर पुली के निकट एक 35 वर्षीय सब्जी विक्रेता की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रामू के रूप में हुई है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह हर रोज की तरह आज भी घर से पैसे लेकर सब्जी मंडी से बेचने के लिए ताजी सब्जी खरीदने निकला था। रास्ते में उसे कुछ लुटेरों ने उसे रोक लिया और नगदी निकालने को कहा। जब उसने इनकार किया तो बदमाशों ने उसके पेट में छुरा घोंप दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार खाली बटुआ शव के पास से बरामद हुआ है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
2025. All Rights Reserved