Jalandhar, April 23, 2023
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस ने उसे मोगा के गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब पुलिस की ओर से दी गई है।
वहीं, गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी बेगुनाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाईचारा बनाए रखने के लिए वह पंजाबियों के शुक्रगुजार हैं।
मुझे आज की कार्रवाई की खबर रात में ही मिली, जिसके बाद मैं पूरी रात सोया नहीं और पल-पल की जानकारी लेता रहा। मैं चाहता था कि पूरी प्रक्रिया शांति से खत्म हो।
उन्होंने कहा कि अमृतपाल को उसी दिन गिरफ्तार किया जा सकता था, लेकिन हम कोई फायरिंग, कोई खून-खराबा नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि अगर 18 मार्च को गिरफ्तारी होती तो गोली भी चल सकती थी, हम कोई खून खराबा नहीं चाहते थे।
2025. All Rights Reserved