Jalandhar, April 08, 2023
अमृतसर में छठी कक्षा के एक छात्र ने स्कूल में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया था और उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत की पुष्टि हुई है।
मृतक की पहचान अनुराग के रूप में हुई है। अनुराग का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा कल स्कूल गया था और स्कूल जाने के डेढ़ घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चे के परिजनों को इसकी सूचना दी और उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और परिवार को आश्वासन दिया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और उन्हें न्याय दिया जाएगा।
2025. All Rights Reserved