Jalandhar, April 21, 2023
आईटी सेक्टर में छंटनी का सिलसिला थम नहीं रहा है। Amazone एक बार फिर 9000 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा रहा है। इससे पहले भी कंपनी ने बड़े पैमाने पर लोगों की छंटनी की थी। ये छंटनी 2022 के अंत में शुरू हुई थी। 2023 के पहले महीने तक कंपनी ने 18,000 लोगों की छंटनी कर दी थी। छंटनी के पहले दौर में रिटेल, हायरिंग, एचआर और डिवाइस विभागों से लोगों को निकाला गया था।कंपनी इस बार बिजनेस, लाइव स्ट्रीमिंग और क्लाउड कंप्यूटिंग से लोगों को बाहर करने जा रही है। कंपनी ने इसलिए मार्च 2023 में घोषणा की कि वह 9000 लोगों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने छंटनी की जानकारी दी। Amazon ने विज्ञापन टीम से लोगों को निकालना शुरू कर दिया है.
2025. All Rights Reserved