Jalandhar, April 18, 2023
जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आप प्रत्याशी सुशील रिंकू ने सोमवार को नामांकन पत्र भर दिया है। इस दौरान रिंकू के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य मंत्री व वरिष्ठ नेतृत्व मौजूद रहे.जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इंदर इकबाल सिंह अटवाल कुछ दिन पहले ही अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए थे। इंदर इकबाल पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं।
2025. All Rights Reserved