jalandhar, January 14, 2023
पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए केंद्र सरकार खुद मोर्चा संभाल रही है। इसलिए अमृतसर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की तैयारी चल रही है। बेशक केंद्र सरकार दावा कर रही है कि यह कदम पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए उठाया जा रहा है, लेकिन इससे राजनीति गरमा सकती है। इससे पहले केंद्र ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ा दिया था, जिसका राजनीतिक दलों ने विरोध किया था।
2026. All Rights Reserved