Jalandhar, March 11, 2023
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस को बताया गया कि दविंदर सिंह उर्फ बंटी और करणजोत सिंह उर्फ नोना को 26 फरवरी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इनके कब्जे से 32 बोर की चार पिस्टल बरामद की गई है और इनके खिलाफ सदर खन्ना थाने में मामला दर्ज किया गया है।इसके साथ ही 27 फरवरी को कोहिनूर सिंह व हरप्रीत सिंह को 32 बोर की एक पिस्टल, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था।
इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने 4 मार्च को कमलजीत सिंह उर्फ कॉम के पास से 32 बोर की 4 पिस्टल, 6 मैगजीन और 7 मार्च को बलकरण सिंह के पास से 315 बोर की 2 देसी पिस्टल बरामद की।पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे अमेरिका के गैंगस्टर लवजीत कांग के संपर्क में थे।
जानकारी के अनुसार आरोपी लवजीत द्वारा बताए गए व्यक्ति का अपहरण कर फिरौती मांगने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि वे बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पैसा और नाम कमाना चाहते थे। फिलहाल पुलिस इन सभी से और जानकारी जुटा रही है।
2025. All Rights Reserved