Jalandhar, April 24, 2023
पिछले कई दिनों से फरार चल रहे वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह को आज यानी रविवार सुबह मोगा जिले के रोड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। अमृतपाल पिछले 36 दिनों से फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस ने देर रात अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है।
अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्वीट को ट्विटर पर री-ट्वीट करते हुए कहा कि हम पंजाब की शांति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए हम कड़ा फैसला लेने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान साब ने परिपक्वता और साहस के साथ इस मिशन को पूरा किया। पंजाब पुलिस ने बिना किसी खून-खराबे या फायरिंग के सफलता हासिल की है। इस दौरान शांति बनाए रखने और पंजाब सरकार का समर्थन करने के लिए जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद।
2025. All Rights Reserved