Jalandhar, February 16, 2023
कुछ देश अभी भी कोरोना वायरस के कहर से बाहर नहीं निकल पाए हैं। लेकिन इसी बीच एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में मारबर्ग नाम का वायरस सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि मारबर्ग वायरस से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और इसे कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। जिसके चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी कर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
2026. All Rights Reserved