Jalandhar, April 21, 2023
जानकारी अनुसार भीमबार गली इलाके के पास दोपहर करीब तीन बजे आतंकियों ने ट्रक पर फायरिंग की। जिसके बाद ट्रक में आग लग गई। इस हमले में घायल हुए जवान को राजौरी के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन जारी है।
सेना मुख्यालय, उत्तरी कमान के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, क्षेत्र में भारी बारिश और कम दृश्यता का लाभ उठाते हुए, अज्ञात आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलियां चला दीं। सेना को शक है कि अज्ञात आतंकवादियों ने ट्रक पर ग्रेनेड भी फेंके थे। जिससे आग भड़क उठी। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने हमले की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी।
राष्ट्रीय राइफल्स के शहीद हुए पांच जवानों में से चार पंजाब के थे। शहीद जवानों में मनदीप सिंह, सेवक सिंह, हरकृष्ण सिंह, कुलवंत सिंह और देवाशीष बसवाल शामिल हैं।
2025. All Rights Reserved