Jalandhar, April 19, 2023
अमेरिकी राज्य मेन में मंगलवार को एक व्यस्त राजमार्ग पर हुई गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने के कुछ घंटे बाद यहां एक घर में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने शुरू में अंतरराज्यीय राजमार्ग के एक हिस्से को बंद कर दिया और आसपास के निवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह दी। हालांकि, आम जनता को किसी तरह के खतरे की आशंका नहीं होने के बाद रास्ता खोल दिया गया।अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने चार लोगों की हत्या के आरोप में आरोपी जोसेफ ईटन को गिरफ्तार किया है। हालांकि, उन्होंने घटना के पीछे के कारणों के बारे में विवरण साझा नहीं किया। पुलिस ने मृतक की पहचान उजागर नहीं की है।
2025. All Rights Reserved