jalandhar, February 10, 2023
राहुल गांधी का कहना था कि गौतम अदानी की क़ामयाबी का मुख्य कारण पीएम मोदी से उनकी निकटता है। बाद में स्पीकर ने राहुल गांधी के भाषण के कुछ हिस्सों को संसदीय कार्रवाही को रिकॉर्ड से हटाने का आदेश दे दिया। इस कारण राहुल गांधी के भाषण का पूरा विवरण यहां नहीं दिया जा सकता था।
नरेंद्र मोदी जब बुधवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए खड़े हुए तो सदन समेत सभी लोगों की निगाहें इसी पर टिकी थीं कि राहुल गांधी के आरोप पर मोदी क्या जवाब देते हैं।
मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में क़रीब डेढ़ घंटे तक भाषण दिया लेकिन उन्होंने पूरे भाषण में ना तो गौतम अदानी का नाम लिया और ना ही उनके बारे में इशारों में ही कोई चर्चा की।
2026. All Rights Reserved