Jalandhar, March 06, 2023
अगर आप पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पंजाब पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक युवा पंजाब पुलिस में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म प्रक्रिया 15 फरवरी से चल रही है। इस संबंध में फार्म भरने की अंतिम तिथि 08 मार्च है। अगर आपने अभी तक इस भर्ती के लिए फॉर्म नहीं भरा है तो Punjabpolice.gov.in पर जाकर भर सकते हैं।
आपको बता दें कि पंजाब पुलिस भर्ती 2023 के तहत कुल 1746 पद भरे जाने हैं। ये सभी पद पुलिस कांस्टेबल के लिए हैं। इनमें से 570 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। आप इस भर्ती के बारे में अधिक जानकारी Punjabpolice.gov.in वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए। एक्स सर्विसमैन के लिए यह शैक्षणिक योग्यता 10वीं रखी गई है। साथ ही इस भर्ती के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की प्रक्रिया को तीन चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इसके बाद दूसरे चरण में पीएमटी यानी फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और अंत में पीएसटी यानी फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट कराया जाएगा।
2025. All Rights Reserved