jalandhar, December 17, 2021 1:31 pm
जागरण संवाददाता, जालंधर। नकोदर रोड पर प्रतापपुरा की दाना मंडी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू रैली के लिए कार्यकर्ता पहुंचने शुरू हो गए हैं। विधायक, पार्टी के सीनियर नेता कार्यकर्ताओं के साथ रैली स्थल पर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच भी चुके हैं। इस वजह से नकोदर रोड पर ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। हालांकि, प्रशासन ने इस रूट को हैवी वाहनों के लिए पहले ही बंद कर दिया था। उनके लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ करीब 2 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। विधायक राजिंदर बेरी विधायक, विधायक बाबा हैनरी, विधायक सुशील रिंकू भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं। मेयर जगदीश राज राजा, जालंधर महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. जसलीन सेठी भी कार्यकर्ताओं के साथ रैली में पहुंच रही हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्रतापपुरा सब्जी मंडी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह करवाए जा रहे विकास कार्य तथा अन्य योजनाओं को लेकर घोषणा करेंगे।
2025. All Rights Reserved