Jalandhar, April 24, 2023
पंजाब के फरीदकोट जिले में रविवार को ईशनिंदा की एक घटना हुई। गोलेवाला कस्बे में कुछ शरारती तत्वों ने गुटका साहिब की पवित्र छवियों को फाड़ दिया और उन्हें सड़कों पर बिखेर दिया। जैसे ही लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और वे कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय फरीदकोट से पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक कार मिली, जिसमें कंडक्टर की तरफ बैठा एक व्यक्ति गुटखा साहिब के पुर्जे बाहर फेंकता नजर आया, लेकिन कार का नंबर नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 2 बेगूवाला के रहने वाले हैं।
इस मामले को लेकर राष्ट्रीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बिंदर सिंह, दर्शन सिंह नंबरदार व जगमीत सिंह खालसा ने कहा कि अभद्रता करने वाले शरारती तत्वों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
2026. All Rights Reserved