Jalandhar, April 06, 2023
पंजाब में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ है।इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बैठक करेंगे। इस बीच सीएम मान अब तक हुई फसल क्षति के संबंध में किए गए आकलन की जानकारी लेंगे। इसमें कृषि और राजस्व विभागों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।
आपको बता दे कि यह बैठक सिविल सचिवालय में सुबह 11 बजे होगी।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बेमौसम बारिश के बाद मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने मुआवजा राशि की घोषणा की थी।पंजाब सरकार के मुताबिक बैसाखी से पहले सभी प्रभावित किसानों के बैंक खातों में मुआवजे की राशि जमा कराने की कोशिश की जा रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि जो भी किसान वर्तमान में खेती कर रहा है, भले ही खेत का मालिक कोई और हो, उसके बैंक खाते में मुआवजे की राशि जमा की जाएगी।सीएम भगवंत मान ने पंजाब सरकार से दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है।
2025. All Rights Reserved