Jalandhar, April 13, 2023
जेल में बंद पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मिली जानकारी के अनुसार सुंदर शाम अरोड़ा को हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है।पूर्व मंत्री अरोड़ा को विजिलेंस ने 50 लाख रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।इसके बाद विजिलेंस ने हिरासत में रहते हुए अरोड़ा के खिलाफ औद्योगिक संयंत्र घोटाले का मामला दर्ज किया था।
आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुंदर अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एक अधिकारी को 50 लाख रुपये रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने विजिलेंस ऑफिसर को एक करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया था। जिसकी पहली किश्त के रूप में वह 50 लाख रुपए लेकर अधिकारी के पास पहुंचा तो विजिलेंस ने उसे पकड़ लिया।
2025. All Rights Reserved