Jalandhar, March 15, 2023
पंजाब के लुधियाना में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के साथ हादसा हो गया है। इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 10 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सामने से आ रही टाटा सफारी को बचाने के चक्कर में हुआ। सभी समराला से श्री आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने जा रहे थे।
घायल चालक दलजीत सिंह ने बताया कि टाटा सफारी का चालक तेज गति से चला रहा था। उसे बचाने के चक्कर में चालक स्टेयरिंग नहर के किनारे चला गया। बावजूद इसके टाटा सफारी उससे टकरा गई और उसकी पिकअप पलट गई। ड्राइवर का आरोप है कि सफारी का ड्राइवर एक हाथ से फोन चला रहा था और दूसरे हाथ से गाड़ी चला रहा था। जिससे यह हादसा हुआ।
इस भयानक हादसे के बाद आसपास के लोग जल्द ही उनके पास पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकाला। मौके पर एंबुलेंस की मदद से सभी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीजों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से कुछ लोगों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है।घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
2025. All Rights Reserved