jalandhar, February 18, 2021 6:25 pm
बच्चा करता रहा सवाल
दंपती के मुताबिक, शायद उसे अपनी मौत का अहसास हो गया है। जेल से लौटते समय बच्चे ने दंपती से पूछा कि पापा, बड़ी मम्मी क्यों रो रही थीं। मुझे बार-बार क्यों चूम रही थीं। ऐसा क्यों कह रही थीं कि पढ़-लिखकर अच्छा इंसान बनना। दंपती कहते हैं कि तारीख तय होने पर वह बच्चे को उसकी मां से अंतिम बार मिलवाने जरूर ले जाएंगे।
2015 में बुलंदशहर के दंपती को सौंपा गया था बच्चा
शबनम का बेटा 6 साल 7 माह और 21 दिन मां के साथ जेल में रहा था। बाल कल्याण समिति ने बच्चे की अच्छी परवरिश को लेकर 30 जुलाई 2015 को उसे बुलंदशहर के इस दंपती को सौंप दिया था। तब से बच्चा परिवार का हिस्सा है।
सात लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला था
शबनम यूपी के अमरोहा जिले के बावनखेड़ी गांव की रहने वाली है। उसने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर माता-पिता सहित सात लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को 14 और 15 अप्रैल 2008 की रात को अंजाम दिया गया था।
2025. All Rights Reserved