August 14, 2021 1:59 pm
15 अगस्त के अवसर पर पुरे भारत में कड़े इंतज़ाम किये जा रहे है | जिसके चलते दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है | भारत के आजादी की 75वी वर्षगांठ के जश्न की तैयारियां की जा रही है। इस जश्न में कोई खलल न पड़े इसके लिए कड़ी सख्ती भी की गई है | जिसमे लाल किले के पास ऐसा सख्त पहरा किया गया है जहां एक परिंदा भी पर ना मार सके |
लाल किले को चारों ओर 9 एंटी ड्रोन रडार तैयार किए गए हैं | फेस रिकॉग्निशन वाले 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर चहरे का ब्यौरा रखा जा सके. लाल किले के मुख्य द्वार के बाहर बड़े-बड़े कंटेनर लगाए हैं, इससे लाल किले को सामने से नहीं देखा सा सकेगा | करीब 15 से 20 कंटेनरों का इस्तेमाल किया गया है | सिर्फ लाल किला की सुरक्षा में 5000 जवानों की तैनाती की गई है | इसके अलावा पूरी दिल्ली में 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं | अहतियात के तौर पर दिल्ली की सभी सीमाओं को या तो बंद कर दिया गया है या सुरक्षा कड़ी कर दी गई है | हर वाहन पर पैनी नजर रखी जा रही है |
सुरक्षा क और कड़ा करने क लिए दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल, NSG कमांडो और SPG के जवान भी तैनात रहेंगे | ऊंची इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात किए गए हैं| इसके अलावा सरकारी इमारतों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है | खालिस्तान आंतकियो और किसानी आंदोलन को देखते हुए 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही अलर्ट जारी किया हुआ है | किसानों के आंदोलन और खालिस्तानी आतंकियों की धमके के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ये कदम उठाना पड़ा है |
2025. All Rights Reserved