jalandhar, January 23, 2021 8:22 pm
गणतंत्र दिवस पर किसानों के प्रस्तावित 'ट्रैक्टर परेड' के मामले में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप से इनकार के बाद यह केंद्र सरकार के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। इस बीच किसान नेताओं ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दे दी है। रूट को लेकर पुलिस और किसानों के बीच सहमति बन गई है। शनिवार रात को उसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
दिल्ली पुलिस के साथ किसान संगठनों की बैठक के बाद किसान नेता अभिमन्यु कोहर ने बताया कि पुलिस ने उन्हें 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दे दी है। वहीं, स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि ट्रैक्टर परेड शांति से और ऐतिहासिक होगी। यादव ने बताया, '26 जनवरी को 'किसान गणतंत्र परेड' निकाली जाएगी। बैरिकेड्स हटा दिए जाएंगे और हम दिल्ली में प्रवेश करेंगे। रूट को लेकर सहमति (दिल्ली पुलिस और किसानों में) बन चुकी है।'
योगेंद्र यादव ने कहा कि किसानों के परेड शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा, 'हम अपने ऐतिहासिक और शातिंपूर्ण परेड को निकालेंगे। इसका रिपब्लिक डे परेड या सुरक्षा इंतजामों पर कोई असर नहीं होगा।'
2025. All Rights Reserved