Jalandhar, April 06, 2023
चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के आईजी राकेश अग्रवाल के घर पर कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल सुशील कुमार की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सुशील के परिजन आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे और उसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। सुशील आईजी आवास पर ड्यूटी पर तैनात था।
पुलिस के अनुसार सुशील 5 अप्रैल को भी ड्यूटी पर था। लेकिन इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सुशील को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में देखा। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच टीम प्रारंभिक स्तर पर मानसिक परेशानी को सुशील की आत्महत्या का कारण मान रही है। हालांकि मामले की स्थिति तब स्पष्ट हो पाएगी जब परिजन आज चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
2025. All Rights Reserved