AGRA, February 24, 2020
आगरा (प्रतिवचन ब्यूरो)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड के साथ ताजमहल देखने आगरा पहुंचे. इस दौरान जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ ऐतिहासिक ताजमहल में करीब एक घंटे से ज्यादा का समय बिताया तो वहीं उनकी बेटी इवांका और दामाद जैरेड ताज की खूबसूरती के कायल होते नजर आए.
खास बात ये भी देखने को मिली कि जहां एक तरफ फोटोग्राफर उनके फोटो क्लिक कर रहे हैं, वहीं इवांका ने अपने फोन से भी फोटो खिंचवाई. इतना ही नहीं इवांका ने ताजमहल की यादों का अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. इवांका ने पति जैरेड के साथ इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की.
इतना ही नहीं इवांका ट्रंप ताजमहल देखकर बहुत ही रोमांचित दिखाई दीं. उन्होंने पति जैरेड कुशनर के साथ ताजमहल की खूबसूरती को न सिर्फ करीब से निहारा बल्कि वहां की बारीकियों को भी जाना.
ताजमहल में इवांका का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. इवांका पति जैरेड के साथ हाथ से हाथ मिलाकर ताज की खूबसूरती को अपनी यादों में कैद करती नज़र आईं. इवांका ताजमहल में शार्ट गाउन में नज़र आईं.
2025. All Rights Reserved